
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने 1 मार्च रात 23:59 बजे तक क्षेत्र के सभी गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में काम कर रही है।
इस निर्णय का असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जिन्होंने मध्य पूर्व के देशों के लिए टिकट बुक कर रखी है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने और आवश्यक होने पर रीबुकिंग या रिफंड के लिए आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी अपनी सेवाओं में बदलाव किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयर इंडिया ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
एयर इंडिया ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, उड़ानों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट अवश्य जांच लें।