Chhattisgarh Budget 2026 Live Updates: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश कर रहे हैं। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है। सदन के लिए रवाना होने से पहले वित्त मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा की। इसके बाद विधानसभा के लिए रवाना हुए। वह थोड़ी देर में छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश करेंगे।